मंदिर में दर्शन पूजन के बाद श्रद्धालुओं ने उठाया मेले का लुत्फ
संवाद न्यूज एजेंसी
पुंछ। मंडी तहसील मुख्यालय स्थित भगवान भोलेनाथ के प्राचीन एवं पवन धाम श्री बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में सोमवार को सावन मास के अंतिम सोमवार मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटी रही। दिनभर मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की कतारें लगी रहीं।
भगवान भोलेनाथ के स्वंयभू शिवलिंग के साथ पवित्र छड़ी दर्शन करने के लिए मंदिर प्रांगण में श्रद्धालु अपनी रक्षा बंधन मेले में निशुल्क स्टालों पर परोसें जा रहे लजीज व्यंजनों का लुत्फ उठा रहे थे। आज सुबह तड़के बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में राजगुरु 1008 स्वामी विश्वात्मांनद सरस्वती महाराज ने विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही श्रद्धालुओं के लिए खोला गया। इसके साथ ही रविवार शाम से मंदिर में डेरा डाले श्रद्धालु उजाला होने के साथ ही भगवान भोलेनाथ के दर्शन के लिए कतारों में लग गए थे। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ देर शाम तक जारी रही।
गौरतलब है कि बूढ़ा अमरनाथ मंदिर में एक महीने तक चलने वाली सावन माह की बूढ़ा अमरनाथ यात्रा में रक्षाबंधन के दिन अंतिम दर्शन एवं पूजन होता है। इसके चलते रक्षा बंधन के दिन हजारों की संख्या में न सिर्फ पुंछ जिले से बल्कि बाहरी राज्यों से भी हजारों श्रद्धालु बूढ़ा अमरनाथ में दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस बार रक्षाबंधन और सावन का अंतिम सोमवार होने के कारण श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक रही।