फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा बी के सिंह ने पुंछ का किया दौरा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। स्कूल शिक्षा के प्रमुख सचिव बिश्वजीत कुमार सिंह ने मंगलवार को पुंछ का दौरा किया। उन्होंने मुख्य शिक्षा अधिकारी बिशंबर दास और मुख्य शिक्षा योजना अधिकारी नरेंद्र मोहन सूरी के साथ छात्रों की स्थिति और विभाग के कामकाज की समीक्षा की।
विज्ञापन

इस दौरान प्रमुख सचिव ने हायर सेकेंडरी स्कूल बफलियाज का दौरा कर छात्रों से बातचीत करते हुए सलाह दी कि वह पढ़ाई के दौरान हर प्रकार के संशय को कक्षा में ही दूर करें। इसके लिए वह बार-बार शिक्षकों से सलाह लें। ऐसा करने से आगे चल कर छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा में परेशानी नहीं होगी। प्रमुख सचिव ने सुरनकोट में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की और उसके उपरांत वह शिक्षा अधिकारियों एवं एसडीएम के साथ हायर सेकेंडरी स्कूल बफलियाज पहुंचे। जहां विज्ञान प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों की तरफ से बनाए गए मॉडलों की सराहना की।
स्कूल की छात्राओं ने रंगारंग कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। बिश्वजीत कुमार सिंह सर्वप्रथम 12 वीं कक्षा के परिणामों में अच्छे अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि कक्षा में पढ़ाए जाने वाले हर अध्याय को अच्छी तरह समझें और उस के लिए शिक्षक से बार-बार प्रश्न पूछें ताकि आपको वह सब स्पष्ट हो जाए। उन्होंने शिक्षकों को छात्रों के समग्र विकास पर ध्यान केंद्रित करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें