फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों के लिए रखा गया दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर

विज्ञापन
पुंछ में जोनल रिसोर्सस परसनस के लिए आनलाई प्रशिक्षण का उदघाटन करते मुख्य शिक्षा अधिकारी - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। जिला शिक्षा विभाग के डीआरजी ग्रुप ने जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के डिजिटल स्टूडियो में दो दिवसीय ऑनलाइन प्रशिक्षण शिविर शुरू किया है।
विज्ञापन

इसका उद्घाटन जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद और जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के उप प्रधानाचार्य खुशविंदर सिंह ने किया। इसके बाद डीआरजी ग्रुप के सदस्यों हरीश शर्मा, दर्शन भारती, अजय मैनी और तारिक चुगतेई ने 11 जोन के प्रवक्ताओं को लिंक बनाने, सामग्री जुटाने, ऑनलाइन मूल्यांकन और ऑनलाइन के विभिन्न प्लेटफॉर्मों, डीएसईजे और सरल एप के प्रयोग पर ऑनलाइन लेक्चर दिए।
विज्ञापन

उद्घाटन समारोह में अब्दुल मजीद ने कहा कि शिक्षा विभाग की तरफ से जिले के शिक्षक समुदाय को नई तकनीक और ऑनलाइन शिक्षा में दक्ष बनाने के लिए प्रशिक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इसके बाद सभी प्रवक्ताओं को अगले 15 दिनों में जिले के करीब 5300 शिक्षकों को वर्चुअल शिक्षा के गुर सिखा कर उन्हें ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन में दक्षता प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें