फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त ने मंडी ब्लाक में दरबार लगा कर सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
पुंछ में उपायुक्त प्रमाणपत्र वितरित करते हुए।
विज्ञापन
पुंछ। उपायुक्त राहुल यादव ने बुधवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों को साथ लेकर मंडी में ब्लाक दिवस का आयोजन करते हुए जनता दरबार लगाया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं एवं मांगें सुनने के साथ ही अधिकारियों को लोगों की समस्याओं का निपटारा करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कई लोगों में डोमिसाइल, जाति और अन्य प्रमाणपत्र वितरित किए। राज्यपाल प्रशासन के निर्देश अनुसार हर बुधवार को जिला प्रशासन की तरफ से ब्लॉक दिवस आयोजित किया जाता है।
विज्ञापन

लोगों ने बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार लाने, सड़कों की मरमत कराने, क्षेत्र में पर्यटन विकास, नियंत्रण रेखा के करीबी क्षेत्रों में बंकरों का जल्दी निर्माण कराने, मंडी बाईपास पुल का निर्माण कराने और युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने जैसी मांगों को उजागर किया। उपायुक्त ने लोगों की मांगों को जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें