पुंछ में एक ही नंबर की दो गाड़ियां जब्त।
पुंछ। पुलिस ने एक ही रंग और नंबर की दो कारें पकड़ी हैं। इसके आधार पर पुलिस ने कार बेचने वाले आरोपी को भी धर दबोचा। उसकी पहचान मोहम्मद सलीम पुत्र मुनीर हुसैन निवासी गांव छुंगां मेंढर के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर नंबर 183/2020 दर्ज कर आईपीसी की धारा 420 में मामला दर्ज कर आरोपी को सलाखों के पीछे डाल दिया है।
जानकारी के अनुसार पुंछ पुलिस ने लाल रंग की दो कारें पकड़ीं। उन पर लंगी नम्बर प्लेट भी एक जैसी थी। इन पर नंबर जेके 02 जे 2816 लिखा था। दोनों कारों को पकड़ने के बाद पुलिस ने कार बेचने वाले व्यक्ति के बारे में जानकारी प्राप्त की। पाया कि दोनों कारें एक ही व्यक्ति ने अलग-अलग लोगों को बेची है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया।