फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विकास आयुक्त ने बंकरों के निर्माण कार्य हेतू समीक्षा बैठक आयोजित की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिला विकास आयुक्त इंद्र जीत ने शनिवार को अपने कार्यालय में जिले में नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती क्षेत्रों के लोगों को पाकिस्तानी सेना की गोलाबारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से मंजूर बंकरों के निर्माण कार्यों की स्थिति जानने के लिए एक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस बैठक में सड़क एवं भवन निर्माण विभाग, ग्रामीण विकास विभाग, विद्युत विभाग, चीफ प्लानिंग अधिकारी, एसीडी, और सभी ब्लॉकों के विकास अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान अधिकारियों की दी गई जानकारी के अनुसार जिले के लिए मंजूर किए गए 1388 बंकरों में से अब तक 996 बंकरों का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 376 बंकरों का निर्माण कार्य जारी है, और 176 बंकरों का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। जबकि दो बंकरों के निर्माण स्थान को लेकर विवाद के कारण उनके निर्माण का स्थान निर्धारित नहीं किया जा सका है।
इंद्र जीत ने सभी अधिकारियों को बंकरों के निर्माण के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश देने के साथ ही उच्च अधिकारियों को स्वयं बंकरों के निर्माण की स्थिति को मौके पर जाकर जायजा लेने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों ने उपायुक्त को विस्तृत जानकरी देते हुए बताया कि ग्रामीण विकास विभाग को 555 बंकरों के निर्माण का कार्य सौंपा गया था, जिसमें से 309 का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है। 112 बंकरों का निर्माण कार्य जारी है, और 134 बंकरों का निर्माण कार्य अभी शुरू नहीं हुआ। सड़क एवं भवन निर्माण विभाग को 633 बंकरों के निर्माण का कार्य सौंपा गया था, जिसमें से विभाग ने 617 का निर्माण पूरा कर लिया है, और 16 का निर्माण जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें