फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में सात वर्षो बाद बहाल हुई बिजली की 132 के वी सप्लाई,वर्ष 2014 में बाढ़ में बैह गए थे दर्जन भर टावर

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ में सात वर्षों के बाद बिजली की 132 केवी लाइन चालू होने के साथ ही बिजली की सप्लाई बहाल हो गई है। इससे आम लोगों में खुशी का माहौल है, और विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

शनिवार को 132 केवी सप्लाई बहाल होने की जानकारी देते हुए विद्युत विभाग के एग्जिक्यूटिव इंजीनियर इरशाद हुसैन ने कहा कि पुंछ में बिजली का भार अब 33 केवी लाइन दराबा से हटा कर 132 केवी लाइन चंडक पर डाल दिया है। और काम भी सफलतापूर्वक शुरू हो गया है। 132 केवी सप्लाई बहाल होने से कम वोल्टेज की परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी।
गौरतलब है कि सितंबर 2014 में जिले में आई भयंकर बाढ़ में पुंछ में बिजली की 132 केवी लाइन के एक दर्जन टावर बह गए थे। जिसके बाद पिछले सात सालों से पुंछ के लिए मात्र 33 केवी बिजली की सप्लाई हो रही थी। इससे होने वाली परेशानियों को लेकर क्षेत्र के लोगों ने कई बार 132 केवी लाइन बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किए थे। जिसके बाद सरकार की ओर से दराबा से चंडक के बीच बिजली की 132 केवी लाइन के नए टावर लगाने के लिए सर्वे कराने के बाद काम शुरू कराया था। यह काम हाल में पूरा हुआ है।
विज्ञापन

पुंछ के लिए बिजली की 132 केवी लाइन बहाल होने को लेकर क्षेत्रवासियों निशू गुप्ता, सुनील कुमार, मंजीत सिंह, मोहम्मद अरशद, आदि का कहना है कि पिछले सात वर्षों में लोगों ने बिजली की किल्लत का सामना किया है। सर्दी में बर्फबारी से तारें एवं खम्बे टूट जाने से कई कई दिनों तक 33 केवी लाइन भी बंद रहती थी, और बिजली की भारी कटौती भी होती थी। अब विभाग को बिजली की कटौती में भी कमी करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें