फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ: नदी में डूबने से बालक की मौत, गांव जलास में छाया मातम

Sat, 12 Jun 2021 12:16 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पुंछ

सार

पुंछ जिले में नदी में नहाते समय एक बालक की डूबने से मौत हो गई।  मृतक अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।
विज्ञापन
नदी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव खड़ी में शुक्रवार दोपहर को पुलस्त नदी में नहाते हुए बालक की डूब जाने से मौत हो गई है। उसकी पहचान ध्रुव शर्मा (14) पुत्र बलराम शर्मा निवासी गांव झलास के रूप में हुई है, जोकि दसवीं कक्षा का छात्र था। इस घटना के बाद गांव झलास में मातम छा गया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार दोपहर को ध्रुव अपने कुछ दोस्तों के साथ गांव खड़ी में चक्कां दा बाग के पार एलओसी ट्रेड सेंटर के पास नदी में नहाने के लिए उतरा और वहीं डूब गया। उसके साथियों ने शोर मचाया और ट्रेड सेंटर पर तैनात पुलिस जवानों को मामले की जानकारी दी।

पुलिस जवानों और आस पास के लोगों ने उस लड़के को बाहर निकाल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कानूनी कार्रवाई करके लड़के के शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि नगर के आस पास के क्षेत्रों में एक सप्ताह के अंदर नदी में डूब कर मरने का यह दूसरा मामला है। इस पर लोगों का आरोप है कि प्रशासन और खनन संबंधित विभाग की लापरवाही के कारण नदियों से अवैध खनन हो रहा है। लोग जेसीबी मशीनों से नदियों से मिट्टी खींच रहे हैं जिससे नदी में गहरे गड्डे बन जाते हैं। किसी को इन गड्डों के बारे में पता नहीं चलता, इसलिए नहाते समय डूबने की घटनाएं हो रही हैं। लोगों अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें