फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारामुला अग्निकांड: हादसे के शिकार पीड़ित 29 परिवारों को 50-50 हजार की मिलेगी मदद

Fri, 11 Jun 2021 11:26 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

एलजी के सलाहकार बसीर खान और मंडलायुक्त ने किया प्रभावित इलाके का दौरा। पीड़ितों को एसडीआरएफ राहत और पीएम आवास योजना में कवर करने का निर्देश।
विज्ञापन
इलाके में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नूरबाग इलाके में वीरवार रात हुए भीषण अग्निकांड से प्रभावित 29 परिवारों को सरकार ने तत्काल 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई है। उप राज्यपाल के सलाहकार बसीर खान और कश्मीर के मंडलायुक्त पीके पोले ने अन्य अफसरों के साथ शुक्रवार को घटना स्थल का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और उन्हें सहायता राशि सौंपी।

विज्ञापन


दस और 11 जून की दरमियानी रात हुए अग्निकांड में इस कॉलोनी के 29 परिवारों के 12 आवास पूरी तरह नष्ट हो गए। इन परिवारों के पास सिर छुपाने के लिए कोई जगह नहीं बची है। मौके पर पहुंचे सलाहकार खान ने परिस्थितियों का जायजा लेने के बाद पीड़ित परिवारों से उनकी दिक्कतों को सुना और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

यह भी पढ़ें- काजीगुंड-बनिहाल टनल: जम्मू और कश्मीर में 12 महीने जुड़ा रहेगा संपर्क, दो हफ्तों के भीतर टनल खुलने की उम्मीद
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बीच, सलाहकार ने अन्य राहत सामग्री के अलावा प्रत्येक प्रभावित परिवार को तत्काल राहत के रूप में 50,000 रुपये के चेक प्रदान किए। उन्होंने एसडीआरएफ के तहत अतिरिक्त राहत राशि वितरित करने के भी निर्देश दिए और प्रभावित परिवारों को एक महीने का मुफ्त राशन देने की भी घोषणा की। सलाहकार ने उपायुक्त को समग्र मूल्यांकन करने का निर्देश दिया ताकि इन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कवर किया जा सके।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें