फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Paragliding: पुंछ में पहली बार पैराग्लाइडिंग के लिए हुए ट्रायल

Tue, 20 Sep 2022 03:58 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, पुंछ

सार

सेना की तरफ से मंगलवार दोपहर बाद हिमाचल प्रदेश से आए पैराग्लाइडर लोगों के सामने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पुंछ में सेना की तरफ से पहली बार नियंत्रण रेखा के पास पैरागलाईडिंग का ट्रायल आयोजित - फोटो : POONCH
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला पुंछ में नियंत्रण रेखा पर सेना की गढ़ी बटालियन की तरफ से सोमवार को जिले में पहली बार पैराग्लाइडिंग के ट्रायल का आयोजन किया गया। इसमें गढ़ी बटालियन की तरफ से विशेष तौर पर हिमाचल प्रदेश से बुलाए गए पैराग्लाइडिंग में महारत रखने वाले दो लोगों ने गुलपुर गांव के विभिन्न स्थानों से पैराग्लाइडिंग का अंजाम देते हुए सफल उड़ान भरने और नीचे उतरने को अंजाम दिया।
विज्ञापन


मंगलवार दोपहर बाद सेना की तरफ से हिमाचल प्रदेश से आए पैराग्लाइडर लोगों के सामने प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। सेना की तरफ से पहली बार इस प्रकार का आयोजन किए जाने से जिले में साहसिक पर्यटन की संभावनाओं को तलाश करने एवं भविष्य में उनकी स्थापना कर जिले के युवाओं को इसके माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराना है।

वहीं, हिमाचल से आए पैराग्लाइडर ज्योति ठाकुर ने कहा कि हमने अपने साथी के साथ अलग-अलग स्थानों से पैराग्लाइडिंग करते हुए सफलता पूर्वक उड़ान भरी और सुरक्षित जमीन पर उतरे हैं। यहां पैराग्लाइडिंग की अधिक संभावनाएं हैं। अगर इस क्षेत्र में सुविधाएं विकसित की जाएंगी तो यहां इस प्रकार के एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा दिया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें