फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Reasi: डीजीपी दिलबाग सिंह बोले- घाटी में अब गिने चुने आतंकी ही बचे, उनका भी सफाया जल्द

Tue, 20 Sep 2022 02:50 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, रियासी

सार

डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में कई आतंकी घटनाओं को विफल किया गया है और कई मुख्य आतंकियों का सफाया कर उनके गुटों की कमर तोड़ दी गई है।
विज्ञापन
Reasi - फोटो : विकास बड़ू
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू संभाग के जिला रियासी में मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पुलिस शहीदी स्मारक का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस के वीर शहीदों को याद किया और उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की। अपने संबोधन के दौरान डीजीपी दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकी घटनाओं को रोकने के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस मुस्तैद है। सीमा पार से होने वाली हर साजिश को नाकाम किया जा रहा है।
विज्ञापन


डीजीपी ने कहा कि प्रदेश में कई आतंकी घटनाओं को विफल किया गया है और कई मुख्य आतंकियों का सफाया कर उनके गुटों की कमर तोड़ दी गई है। कश्मीर घाटी में अब गिने चुने आतंकी ही बचे हैं, जिन पर भी जल्द ही कारवाई की जाएगी।

डीजीपी ने कहा कि रियासी जिला में आतंकवाद को दोबारा से जीवित करने का प्रयास किया जा रहा था। कुछ महीने पहले ग्रामीणों ने दो आतंकी पकड़ कर सुरक्षाबलों को सौंपे थे। हाल ही में एक आतंकी को पकड़ा गया है, जिसका संपर्क पाकिस्तान में बैठे आतंकी संगठनों से था। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच सामंजस्य बना रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर आईजीपी मुकेश सिंह, डीआईजी उधमपुर रियासी रेंज मोहम्मद सुलेमान, डीसी रियासी बबिला रकवाल और अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें