फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ पुलिस की तरफ से लोरन में नशीली वस्तूओं के विरोध में संगोष्ठी का आयोजन कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुलिस की तरफ से समाज को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे अभियान को आगेे बढ़ाते मंडी तहसील के हायर सेकेंडरी स्कूल लोरन में बच्चों एवं लोगों को नशीली वस्तुओं से होने वाली हानि के बारे में जागरूक करने के उद्देश्य से संगोष्ठी आयोजित की गई। इसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

संगोष्ठी की अध्यक्षता थाना प्रभारी एवं प्रधानाचार्य ने की, जबकि एएसपी मुशीम अहमद और सेना के अधिकारी मुख्य अतिथि रहे। छात्र-छात्राओं ने विचार प्रकट करते हुए नशीली वस्तुओं के सेवन को परिवार, समाज एवं देश के लिए अभिशाप बताते हुए युवाओं को दूर रहने का आह्वान किया। मुख्य अतिथियों सहित वक्ताओं ने नशीली वस्तुओं के सेवन से व्यक्ति को होने वाले शारीरिक, मानसिक एवं वित्तीय हानि के बारे में जानकारी देने के साथ ही नशीली वस्तुओं की तस्करी करने वाले, उनको बेचने वालों एवं सेवन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के प्रावधान के बारे में जागरूक किया। संगोष्ठी में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें