फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुसालमानों को अपने धार्मिक रीति रिवाज और परमपराएं निभाने की आजादी पर सेमिनार का आयोजन

विज्ञापन
पुंछ जिले में जे के पीयूपलस जसटिस फ्रंट के सेमीनार में विचार रखते वक्ता - फोटो : POONCH
विज्ञापन
पुंछ। सुरनकोट के गांव मोड़ा बच्छाई में जेके पीपुल्स जस्टिस फ्रंट की तरफ से मुसलमानों को अपने धार्मिक रीति रिवाज और परंपराएं निभाने की आजादी विषय पर बुधवार को सेमिनार हुई। इसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों एवं मुस्लिम विशेष कर शिया समुदाय के उलेमाओं और विद्वानों ने भाग लिया।
विज्ञापन

सेमिनार की अध्यक्षता फ्रंट के चेयरमैन आगा सैयद अब्बास रिजवी ने करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में जिस तरह मुसलमानों को अपने धार्मिक रीति रिवाज और परंपराएं निभाने की आजादी है। उस तरह की आजादी मुस्लिम देशों में भी नहीं है। हिंदू बहुसंख्यक होने के बावजूद हिंदुस्तान में सभी अल्पसंख्यकों को हर तरह की आजादी है। यहां हम लोग ईद, रमजान, मोहर्रम उत्साह से मनाते हैं। हमारे कार्यक्रम में अन्य समुदाय के लोग भी शामिल होते हैं। दरगाहों एवं जियारत पर हिंदू भी उसी श्रद्धा से शामिल होेेते हैं। जबकि खुद मुस्लिम देश बताने वाले पाकिस्तान और अफगानिस्तान में अन्य अल्पसंख्यकों को तो उनके अधिकार देना दूर की बात है। इस्लाम का पैगाम ही अमन एवं भाईचारा है। जो लोग इस्लाम के नाम पर बेगुनाहों की हत्याएं करते हैं वह न तो मुसलमान हो सकते हैं और न ही वो इस्लाम को मानने वाले। हिंदुस्तान में आजादी से लेकर आज तक हमने कहीं भी देखा सुना नहीं कि हमारे किसी धार्मिक कार्यक्रम में किसी प्रकार का कोई आत्मघाती हमला हुआ हो या कोई विस्फोट हुआ हो। परंतु हमारे पड़ोसी देश पाकिस्तान में शिया, अहमदी और हजारा मुसलमानों पर आए दिन हमले उनके धार्मिक आयोजनों में विस्फोट आम बात है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मौलाना मुख्तार हुसैन जाफरी, मौलाना जाहिर हुसैन जाफरी, शब्बीर हुसैन, प्रोफेसर नुसरत हुसैन शाह और अजीज हुसैन आदि ने भी विचार प्रकट किए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें