फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ जिले में सामने आए नए 26 कोरोना संक्रमित,3 संक्रमित स्वस्थ हुए,कुल संक्रमितों की संख्या 152 पहुंची

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। पुंछ में कोरोना संक्रमण ने अपनी उपस्थिति दर्ज करानी जारी रखी। इसके चलते बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमण के करीब 26 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 3 संक्रमित स्वस्थ भी हुए हैं। इससे जिले में संक्रमितों की संख्या 152 पहुंच गई है। इस बीच मेंढर स्थित एचडीएफसी और जम्मू-कश्मीर बैंक की शाखाओं में दो और तीन कर्मचारी संक्रमित पाए जाने पर स्वास्थ्य विभाग ने दोनों बैंक शाखाओं को अगले आदेश तक बंद करा दिया। बीएमओ डॉक्टर परवेज अहमद ने बताया कि जिले में कोरोना के मामलों में आ रही तेजी को देखते हुए आज भी हमने मेंढर के बैंकों की शाखाओं में कर्मचारियों के साथ ही वहां मौजूद ग्राहकों के रैपिड टेस्ट कराने शुरू किए, जिसके दौरान एचडीएफसी बैंक में दो कर्मचारी और जेके बैंक में तीन कर्मचारी संक्रमित पाए गए। तो हमने तत्काल शाखाआें को बंद करा दिया है। जबकि अन्य कर्मचारियों और ग्राहकों के टेस्ट भी कराए गए हैं। जो लोग संक्रमित पाए गए हैं हमने उनके आरटीपीसीआर टेस्ट कराने के बाद उनको घरों में आइसोलेशन में भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें