पुंछ। पर्यटन विभाग और जिला प्रशासन की तरफ से नगर स्थित सेना के नाटो ऑडिटोरियम में शुक्रवार को महफिले मुशायरा का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों, पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी, डीडीसी सदस्यों और गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया।
मुशायरे की अध्यक्षता उपायुक्त इंद्रजीत और एडीसी बिशारत हुसैन ने दीप प्रज्वलित कर की। मुशायरे के दौरान नामी गिरामी शायरों एवं कवियों ने भाग लेते हुए पहाड़ी, गोजरी, कश्मीर, हिंदी एवं उर्दू में कलाम और रचनाएं प्रस्तुत करते हुए समां बांधा। कुछ शायरों ने देशभक्ति और कुछ ने सामाजिक हालात पर रचनाएं प्रस्तुत कीं। संवाद