पुंछ। शिक्षा विभाग की तरफ से सोमवार को नगर में फिट इंडिया रैली निकाली गई। इसमें क्षेत्र के स्कूलों के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने भाग लिया। मुख्य शिक्षा अधिकारी कार्यालय के करीब स्थित मिडिल स्कूल कामसर में आजादी का अमृत महोत्सव का आयोजन किया गया। इसकी की अध्यक्षता जोनल शिक्षा अधिकारी रोशन आरा ने की। जबकि मुख्य शिक्षा अधिकारी अब्दुल मजीद मुख्य अतिथि रहे।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के फिटनेस को देश भर के लोगों के लिए जीवन का अभिन्न अंग बनाने के प्रयास को आगे बढ़ाते हुए जिले में कई प्रकार के आयोजन किए जा रहे हैं। उसी कड़ी में 67 स्थानों पर फिट इंडिया रैली का आयोजन किया जा रहा है। इसके माध्यम से युवाओं और बच्चों को स्वस्थ रहने के शारीरिक श्रम के लिए जागरूक किया जाएगा। मुख्य अतिथि ने झंडी दिखाकर रवाना करते हुए छात्र-छात्राओं को भी स्वस्थ रहने के लिए शारीरिक श्रम करने एवं नियमित व्यायाम करने का आह्वान किया।