फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया लोहड़ी का त्योहार,घरों के साथ गली मोहल्लों में दिखी लोहड़ी की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले में भी लोहड़ी का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। लोग बाजारों में लोहड़ी के लिए मूंगफली, गजक, रेवड़ियां, चिप्पड़, अखरोट आदि की खरीदारी में जुटे रहे। शाम ढलते ही लोगों के घरों, बाजारों, चौक चौराहों और गली मोहल्लाें में लोहड़ी की धूम दिखाई देने लगी। लोग मिल कर लोहड़ी जलाकर खुशियां मनाते नजर आए।
विज्ञापन

आज सुबह से ही हर तरफ लोहड़ी की धूम दिखाई देने लगी थी। जहां लोहड़ी के सामान को लेकर विशेष तौर पर सजाई गई दुकानों पर लोग समान खरीदते नजर आने लगे थे। इस बीच शाम ढलने के साथ ही हर तरफ लोग लोहड़ी जलाने की तैयारियां करते दिखाई देने लगे थे। कोई लकड़ियां जमा कर रह था तो कई लोहड़ी का सामान। इस बीच अंधेरा होते ही जहां करीब-करीब हर घर में पारिवारिक तौर पर लोग लोहड़ी जला कर उसमें मूंगफली, रेवड़ियां, गजक, चिप्पड़, अखरोट आदि अर्पित करते हुए सुख समृद्धि की कामना कर रहे थे। वहीं नगर के हाथीथान बाजार, चौक बाजार, किला बाजार, सराय मोहल्ला, परेड़ मोहल्ला, पुरानी पुंछ, डूंगस, रेडियो स्टेशन मोहल्ला, नई बस्ती आदि में लोग सामूहिक तौर पर लोहड़ी मना रहे थे। इसमें सभी समुदाय के लोग भाग लेकर एक दूसरे को लोहड़ी की बधाइयां देते हुए खुशियों को साझा कर रहे थे। इस अवसर पर लोहड़ी के सार्वजनिक कार्यक्रमों में गीता भवन में जिला सनातन धर्मसभा की तरफ से मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभा के जिला प्रधान सतीश सासन की अगुवाई में वैदिक मंत्रों के साथ लोहड़ी पूजन किया गया। इसके अतिरिक्त सभी मंदिरों में भी लोहड़ी समारोह आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें