पुंछ। इस बार भी जिले में लोहड़ी का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाएगा। जिला सनातन धर्मसभा की तरफ से नगर स्थित गीता भवन में सार्वजनिक लोहड़ी समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सनातन धर्मसभा के सदस्यों के अलावा आम लोग भी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। इसके अलावा सभी मंदिरों में भी लोहड़ी जलाई जाएगी। इसमें आसपास के क्षेत्रों लोग भाग लेंगे।
यह कहना है जिला सनातन धर्मसभा के प्रधान सतीश सासन ने बताया कि गत वर्ष की ही तरह इस बार भी लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। जिसके लिए सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। कल शाम सात बजे गीता भवन में लोहड़ी समारोह शुरू किया जाएगा। इसमें सर्वप्रथम वैदिक मंत्रों के साथ लोहड़ी पूजन होगा और उसके बाद ढोल बाजों के साथ लोहड़ी मनाई जाएगी। लोहड़ी पर कोरोना संक्रमण से बचाव के सभी उपायों को भी अपनाया जाएगा। इसके साथ ही जहां सभी लोग अपने घरों में लोहड़ी मनाएंगे, वहीं जिले भर के मंदिरों में भी लोहड़ी मनाई जाएगी।