फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया भईयादूज बहनों ने भाईयों को टीका लगा कर लम्बी आयू की कामना की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। बहन भाई के प्रेम का प्रतीक भईया दूज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। सभी आयू वर्ग की बहनों ने भाइयों के माथे पर टीका लगा कर उनकी आरती उतारते हुए भगवान से लंबी आयु की प्रार्थना की। भाइयों ने बहनों को तोहफे और आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

सोमवार सुबह से ही जिले में हर तरफ भईया दूज की धूम दिखाई देने लगी। बाजारों में मिठाई की दुकानों पर जलेबियां बनाने का क्रम शुरू हो गया था और बड़ी संख्या में महिलाएं जलेबियों की खरीदारी करते नजर आने लगी थी। हालांकि टीका लगाने का समय 11 बजे के बाद था, परंतु उसके बावजूद भी सुबह से ही बाजारों में मिठाई की दुकानों पर भीड़ जुटने लगी थी। भईया दूज पर टीका लगाने का शुभ मुहूर्त शुरू होने के साथ ही बहनें हाथों में पूजा के थाल सजाए भाइयों के माथों पर टीका लगाने और उनकी आरती उतारने में लग गई थीं। इससे हर तरफ बहन भाई के प्यार का माहौल देखने को मिल रहा था। इस अवसर पर सबसे अधिक खुशी नन्हीं मुन्नी बहनों में देखने को मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें