फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी जिले के निचले क्षेत्रों रही बारिश और पीर की गली में हिमपात से मुगलरोड यातायात के लिए बंद,तापमान भी लुढ़का

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। रविवार को दूसरे दिन भी जिले में निचले क्षेत्रों में दिन भर बारिश जारी रही। मुगलरोड पर मनासर मोड़ से पीर की गली तक हल्का हिमपात होता रहा। इसके चलते तीसरे दिन भी मुगलरोड को यातायात के लिए पूरी तरह बंद रखा गया। उधर निचले क्षेत्रों में जारी बारिश और पीरपंजाल की चोटियों पर होने वाले हिमपात से जिले के तापमान में अचानक भारी गिरावट आ गई। इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लोग दिन भर घरों में ही बंद रहे। गौरतलब है कि मौसम विभाग की तरफ से की गई भविष्यवाणी के चलते जिला प्रशासन की तरफ से शुक्रवार शाम से ही मुगलरोड को यातायात के लिए जिले की सुरनकोट तहसील के बहराम गल्ला से आगे पूरी तरह बंद कर दिया गया था। इस बीच शनिवार को सुबह मुगलरोड पर पीर की गली और उसके आसपास हल्का हिमपात होने लगा। जबकि शनिवार देर शाम को करीब छह बजे से जिले के निचले क्षेत्रों में हल्की बारिश होने लगी थी जोकि आज दिन भर भी जारी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें