फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ नगर में देर रात्री दो बाईकों की भिड़ंत में तीन युवक घायल,एक की हालत गंभीर जी एम सी रैफर

विज्ञापन
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में तीन युवक जख्मी
विज्ञापन

एक घायल को गंभीर हालत जीएमसी जम्मू रेफर किया गया

अमर उजाला ब्यूरो
पुंछ। बुधवार की देर रात करीब पौने नौ बजे नगर के वार्ड नंबर एक काजी मोड़ा क्षेत्र में पुंछ-जम्मू राजमार्ग पर दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत होने से उन पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक को गंभीर हालत में जीएमसी रेफर किया गया है।
देर रात जब हादसा हुआ तो सड़क से गुजर रहे कुछ लोगों ने दुर्घटना स्थल के आसपास रहने वाले लोगों की सहायता से घायलों को राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां पर एक घायल युवक की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे जीएमसी जम्मे रेफर कर दिया गया। इस हादसेे के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों बाइक जब्त कर ली हैं। समाचार लिखे जाने तक घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस घायलों की पहचान के प्रयास कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माना जा रहा है कि शायद घायल युवक मंडी अथवा किसी अन्य ग्रामीण क्षेत्र के हों। प्रत्यक्षदर्शियों सुरजन सिंह और शफीक हुसैन बाबा के अनुसार रात में पौने नौ बजे नगर के काजीमोड़ा क्षेत्र में एक ही दिशा में पुंछ नगर से चंडक की तरफ जा रही दो बाइकों की आपस में जोरदार भिड़ंत हो गई थी। जोरदार आवाज के साथ दोनों बाइक सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गईं। लोगों ने दौड़ कर बाइक सवारों को उठाने का प्रयास किया, लेकिन तीनों बेहोश हो चुके थे। इस बीच आवाज सुन कर कुछ लोग वहां पर आ गए, जिसके बाद फोन कर थाने में जानकारी देने के साथ ही तीन युवकों को अस्पताल लाया गया। अस्पताल से एक घायल युवक को जीएमसी जम्मू रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें