मेंढर के धारघलून में सड़क पर पलटा ट्रक, चालक मामूली रूप से घायल
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन के धारघलून क्षेत्र में बुधवार दोपहर मेंढर-जम्मू मार्ग पर एक ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे पलट गया। इस हादसे में ट्रक चालक को मामूली चोटें आई हैं। लोगों ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक से चालक को बाहर निकाल कर पास के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पहुंचाया, जहां मरहम पट्टी के बाद उसे घर भेज दिया गया। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मेंढर सब डिवीजन के धारघलून क्षेत्र में मेंढर जम्मू मार्ग पर एक ट्रक चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे कच्ची जगह पर पलट गया। इससे उसका चालक मामूली रूप से घायल हो गया। ट्रक पलटने के बाद मौके पर पहुंचे लोगों ने तत्काल चालक को ट्रक से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो