फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की पिस्टल लेकर आतंकी बनने जा रहा था युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के मेंढर सब डिवीजन में सेना के जवानों ने मंगलवार को पिस्टल, चाकू और अन्य सामग्री के साथ सूरनकोट के एक युवक को पकड़ा था। एसएसपी पुंछ ने बुधवार को बताया कि पकड़ा गया युवक कश्मीर में आतंकवादी बनने जा रहा था, जिसे सेना ने समय रहते पकड़ कर गलत रास्ते पर जाने से रोक दिया। उन्होंने कहा कि युवक अभी कम उम्र का है, इसे देखते हुए उसके खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पुलिस उलेमाओं और अन्य धार्मिक नेताओं से इसकी काउंसिलिंग करवाएगी, ताकि वह भविष्य में फिर ऐसे गलत रास्ते पर न जाए।
विज्ञापन

बुधवार को एसएसपी पुंछ राजीव पांडे ने बताया कि मंगलवार दोपहर बाद जिले की मेंढर तहसील के हरनी क्षेत्र में सेना की 37 आरआर और 16 आरआर ने सूरनकोट से मेंढर जा रहे एक कम उम्र के युवक को एक पिस्टल, सात गोलियों, एक चाकू और कुछ अन्य सामान के साथ पकड़ा था। उसे बुधवार को सेना ने पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस को पता चला है कि पढ़ाई में कमजोर होने के कारण परिवार वालों से उसकी कुछ कहासुनी हो गई थी। इससे नाराज होकर वह अपने पिता की लाइसेंसी पिस्टल को लेकर घर से निकल गया था। वह पिस्टल लेकर कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों में शामिल होना चाहता था। इसके लिए उसे सोशल मीडिया और यूट्यूब पर जारी भड़काऊ वीडियो और अन्य मैटेरियल गलत रास्ते की तरफ ले गए। गौरतलब है कि मंगलवार को जिले के मेंढर सब डिवीजन के हरनी क्षेत्र में तैनात सेना की 37 आरआर व 16 आरआर के जवानों ने एक टाटा सूमो की जांच के दौरान पिस्टल और चाकू के साथ एक युवक को दबोचा। बाद में उसकी पहचान 20 वर्षीय मोहमद परवेज पुत्र अब्दुल कैसर निवासी सूरनकोट के रूप हुई थी। पकड़े गए युवक ने सेना को बताया था कि वह सूरनकोट डिग्री कालेज में बीए प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा है। उसके पिता सूरनकोट तहसील में ही एक सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं।

शिक्षक पिता ने जताया सेना का आभार
युवक के पिता अब्दुल कैसर ने बेटे को आतंक के रास्ते की तरफ बढ़ने से रोकने के लिए सेना का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उनका पूरा परिवार सेना का आभारी है, जिसकी वजह से उन्हें उनका बेटा जिंदा मिला है।
विज्ञापन


माता-पिता बच्चों पर ध्यान दें: एसएसपी
एसएसपी राजीव पांडे का कहना था कि उनका सभी माता-पिता से आग्रह है कि वे अपने बच्चों पर नजर रखें और यह देखें कि उनके बच्चे सोशल मीडिया के माध्यम से किन लोगों के साथ जुडे हैं। यह भी देखें कि वे यूट्यूब पर क्या-क्या सर्च कर देखते हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें