फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलैंस टीम ने बी डी ओ कार्यालय मेंढर पर की छापे मारी,दिन भर रिकार्ड और कम्पियूटर खंगाले

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। विजिलेंस की सात सदस्यीय टीम ने बुधवार दोपहर मेंढर स्थित बीडीओ कार्यालय पर छापा मारा। इस दौरान देर शाम तक टीम कार्यालय के अंदर ही रही। जानकारी के अनुसार इस कार्रवाई के दौरान विजिलेंस की टीम ने बीडीओ कार्यालय का सारा रिकार्ड और कंप्यूटर खंगालते हुए रिकार्ड और आंकड़ों की जांच की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार यह छापा मार कार्रवाई मनरेगा के फंड्स में भारी गड़बड़ी के चलते की गई है। विजिलेंस टीम में शामिल सदस्यों ने किसी को भी बीडीओ कार्यालय के न तो अंदर आने दिया और न ही कार्यालय में मौजूद किसी अधिकारी अथवा कर्मचारी को कार्यालय से बाहर जाने दिया। दोपहर को जम्मू से डीएसपी विजिलेंस के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। टीम ने कार्यालय के मुख्य गेट को बंद करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें