पुंछ में चोरी एंव गुम हुए मोबाईल लोगों को लोटाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : POONCH
पुंछ। पुलिस ने जिले में चोरी हुए 20 मोबाइल बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। पुलिस की तरफ से एक मोबाइल को महाराष्ट्र से बरामद कर पुंछ में उसके मालिक को लौटाया गया।
इस उपलक्ष्य में मंगलवार को पुलिस की तरफ से थाने में डीएसपी आपरेशन कार्यालय में एक कार्यक्रम रखा गया। इसमें जिन लोगों के फोन चोरी अथवा गुम हो गए थे उनको बुलाया गया। डीएसपी आपरेशन मुनीश शर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जबकि एसएसपी रमेश अंगराल मुख्य अतिथि रहे। संवाद