पुंछ जिले मनकोट तैहसील में बंद पडे स्कूल
- फोटो : POONCH
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर स्थित मनकोट तहसील में स्कूल खुलने के दूसरे दिन भी कुछ स्कूल बंद पाए गए। स्कूलों पर लगे तालों के चलते वहां पढ़ने वाले बच्चे को घंटों बाहर मैदान में इंतजार करने के बाद घरों को लौटना पड़ा।
स्कूलों पर ताले लगे होने के बाद सरपंच और अभिभावकों की तरफ से शिकायत किए जाने और बंद स्कूलों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जेडईओ गफूर बेगम ने कार्रवाई करते शिक्षकों के खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी करने के साथ ही सभी दोषी शिक्षकों का वेतन रोकने के भी आदेश जारी कर दिए हैं। इन स्कूल में मिडिल स्कूल नाड़ बलनोई, प्राइमरी स्कूल नुमबला बलनोई और प्राइमरी स्कूल डल्ला घानी शामिल हैं।