पुंछ। जिले में कोरोना के संक्रमण के विस्तार को रोकने के लिए साप्ताहिक पाबंदी रविवार को भी जारी रही। इस दौरान दिन भर बाजार, व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। केवल दवा, सब्जी और किराना की कुछ दुकानें खुली रहीं।
सड़कों से यात्री एवं निजी वाहन नदारद रहे और लोग भी घरों में ही डेरा डाले रहे। इस दौरान जगह-जगह पुलिस जवान पूरी मुस्तैदी से तैनात रहे और नगरों और कस्बों को आने वाले रास्तों पर मौजूद रह कर केवल आपातकालीन सेवाओं से जुड़े वाहनों को ही आगे आने जाने की अनुमति दे रहे थे। बेवजह सड़क पर मिलने वाले वाहनों को वहीं से लौटा रहे थे। जबकि सुबह दूध अथवा सब्जी लेने के लिए जाने वालों को पुलिस की तरफ से पूछताछ करने के बाद जल्दी लौटने की बात कहते हुए आने जाने दिया। संवाद