पुंछ। उपायुक्त इंद्रजीत ने रविवार को प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ विभिन्न प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में लोगों को दी जाने वाली सेवाओं और उन क्षेत्रों में 45 वर्ष से ज्यादा आयु के लोगों के टीकाकरण की स्थिति के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य केंद्रों में तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि वे लोगों को उचित सेवाएं दें।
उपायुक्त अपने साथ एडीसी बिशारत हुसैन और अन्य अधिकारियों को लेकर प्राथमिक चिकित्सा केंद्र दिगवार, अजोट, मंगनाड़, जुलास, शींदरा, सेढ़ी खवाजा और लसाना पहुंचे। उन्होंने सभी केंद्रों में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाइयों की उपलब्धता देखी और पंचायत स्तर पर बने कोविड केयर केंद्रों का भी निरीक्षण किया। संवाद