फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में कोरोना वैकसीन को लेकर सभी तैयारियां पूरी,जिले के पांच स्थानों पर होगा टीकाकर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। देश भर की हर तरह केंद्र शासित जम्मू-कश्मीर में भी 16 जनवरी से शुरू होने वाली कोरोना वैक्सीन/ टीकाकरण को लेकर जिले में सभी प्रकार की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले के पांच स्थानों पर पहले दिन स्वास्थ्य कर्मचारियों का टीकाकरण किया जाएगा। इसमें राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल के अलावा उपजिला अस्पताल मंडी, मेंढर, सुरनकोट और मुगलरोड पर स्थित गांव चंडीमाड़ा के प्राथमिक चिकित्सा कें द्र में टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वास्थय विभाग की तरफ से टीका लगवाने वालों का जहां पंजीकरण कर लिया गया है। वहीं टीकाकरण करने वाले कर्मचारियों का दो बार प्रशिक्षण कराने के साथ ही दो बार टीकाकरण का ट्रायल रन भी सफलता पूर्वक कर लिया गया है। हर केंद्र पर 25-25 स्वास्थ्य कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन दी जाएगी। कोरोना वैक्सीन के काम को अंजाम देने के लिए हर केंद्र पर विशेष प्रबंध किए गए है। इनमें टीकाकरण के लिए एक विशेष स्थान बनाया गया है। उसके साथ ही टीकाकरण कराने वालों को आधे घंटे तक गहन निगरानी में रखने के लिए अलग से व्यवस्था की गई है। निगरानी के लिए चिकित्सकों के साथ ही आपातकाल में जरूरत कर दवाइयों तक की व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार टीकाकरण के पूर्व आनलाइन पंजीकृत स्वास्थ्य कर्मचारियों के नाम एवं आधार की जांच करने के बाद एक-एक कर्मचारी को बारी-बारी से टीकाकरण वाले स्थान पर भेजा जाएगा। जबकि अन्य लोगों को एक वेटिंग रूम में इंतजार करना होगा। टीकाकरण के लिए कर्मचारियों एवं अधिकारियों की नियुक्तियों का काम भी पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें