फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले भर के बाजारों में दिन भर लोहड़ी की खरीदारी करने में जुटे रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नगर सहित जिले भर के बाजारों में मंगलवार को दिन भर लोगों की भारी भीड़ उमड़ी रही। जहां लोग लोहड़ी के लिए रेवड़ियां, मूंगफली, गजक, अखरोट और चिप्पड़ आदि की खरीदारी करने में जुटे रहे। इसके चलते लोहड़ी के सामान की खूब बिक्री होने से दुकानदारों में काफी प्रसन्नता देखने को मिली।
विज्ञापन

अधिकतर दुकानदारों का कहना है कि कोरोना काल में आए सभी त्योहार ऐसे ही बीत गए। कोरोना संक्रमण के डर के मारे लोग घरों से नहीं निकल रहे थे। इससे काम धंधा भी मंदा ही रहा, लेकिन अब लोहड़ी कोरोना काल के बाद पहला ऐसा त्योहार है जिसे लेकर लोगों में उत्साह है। काफी समय बाद लोग खुल कर त्योहार की खरीदारी करने के लिए बाजारों में आ रहे हैं। वहीं बाजारों में लोहड़ी के समान की खरीदारी करने वालों संगीता शर्मा, रवि कुमार, सुनील कुमार, हरमीत सिंह, वंदना आदि ने कहा कि नए साल में लोहड़ी पहला त्योहार होता है जिसको लेकर वैसे भी हम लोग काफी उत्साहित होते हैं। वैसे भी पिछले वर्ष कोरोना के कारण कई प्रकार के प्रतिबंधों के चलते कोई भी त्योहार सही तरह नहीं मनाया गया। ऐसे में इस बार जहां जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी आई है। वहीं पाबंदियों में भी कमी किए जाने के कारण इस बार लोहड़ी का त्योहर धूमधाम से मनाने के लिए हर कोई उत्साहित हैं। आज लोहड़ी का सामान खरीदने पहुंचा हुआ है। क्योंकि हमारे यहां यह परंपरा है कि लोहड़ी पर बहनों के घरों में लोहड़ी का सामान दिया जाता है। उसी के कारण आज एक दिन पहले ही लोग सामान खरीद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें