पुंछ। शुक्रवार को नगर में जिला समाज कल्याण विभाग की तरफ से आजादी का अमृत महोत्सव के तहत दस दिव्यांगों में तीन पहियों वाली स्कूटियां वितरित की गईं। इस उपलक्ष्य में जिला विकास आयुक्त कार्यालय में आजादी का अमृत महोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में प्रशासनिक अधिकारियों, गणमान्य नागरिकों और दिव्यांगों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता समाज कल्याण विभाग के अधिकारी जांहगीर हुसैप और मोहम्मद आजम ने की, जबकि जिला विकास आयुक्त इन्द्र जीत मुख्य अतिथि रहे। यहां उन्होंने उपराज्यपाल के आनलाइन कार्यक्रम के उपरांत जिले के दस दिव्यांगों में स्कूटियां प्रदान कीं।
स्कूटियां प्राप्त करने वालों में शामिल तारिक हुसैन और इरफान का कहना था कि आज इस बात का एहसास हुआ है कि सरकार हमारे लिए भी काम कर रही है। पहले हम केवल यही सोच रहे थे कि सरकार ने हमें सिर्फ दिव्यांगों का नाम ही दिया है। हमें और कोई सुविधा नहीं दी है। अब हम भी समय पर बिना परेशानी के कहीं आ जा सकेंगे, क्योंकि पहले एक तो हमें घंटों सड़कों पर खड़े होकर गाड़ियों का इंतजार करना पड़ता था।