पुंछ। पाकिस्तानी सेना ने शनिवार रात को एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर माल्टी, दिगवार और दलान सेक्टर में सेना की चौकियों के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर गोलाबारी की। कुछ मकानों को नुकसान पहुंचने की सूचनाएं हैं। इससे ग्रामीण इलाकों में भय का माहौल व्याप्त हो गया।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात 8 बजे पाकिस्तानी सेना ने दिगवार, माल्टी और दलान सेक्टर में गोलाबारी शुरू कर दी। इसका क्षेत्र में तैनात सेना ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। गोलाबारी से बचने के लिए लोगों को घरों एवं बंकर आदि सुरक्षित स्थानों पर पनाह लेनी पड़ी। देर रात समाचार लिखे जाने तक गोलाबारी जारी थी।