फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: नाबालिग ने स्टंट का वीडियो इंस्टाग्राम पर डाला, कार सीज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में शुक्रवार को यातायात पुलिस ने नियमों के उल्लंघन पर एक कार को सीज किया है। जब्त की गई कार को नाबालिग चालक चला रहा था और बर्फ में स्टंट कर रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यातायात पुलिस ने डीटीआई पुंछ कपिल मन्हास की अगुवाई में इस कारवाई को अंजाम दिया। बर्फ में स्टंट कर रहे आरोपी ने अपने इंस्टाग्राम पर 12 सैकेंड का वीडियो अपलोड किया था। इसके बाद यातायात पुलिस ने कार (जेके12बी6773) को सीज कर दिया। डीटीआई कपिल मन्हास ने बताया कि इफ्तिखार अहमद निवासी सुरनकोट तहसील के नाम से पंजीकृत कार को कुछ दिन पूर्व एक नाबालिग चला रहा था और बर्फ पर स्टंट कर रहा था। इसका वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड होने पर इसका संज्ञान लेते हुए कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें