पुंछ। जिले की सुरनकोट तहसील में शुक्रवार देर शाम को एक समान से लदे हुए ट्रक का एक पहिया धुंधक हाढ़ी मरहोट पुल के बीच में धंस गया। ट्रक के एक तरफ झुक जाने से पुल पूरी तरह जाम होकर रह गया। ऐसे में करीब 4 घंटे तक पुल पर यातायात पूरी तरह बाधित रहा। इसके उपरांत ट्रक को खाली करने के बाद फंसे हुए पहिए को बाहर निकाल कर ट्रक को निकाला गया। इसके बाद यातायात बहाल हुआ।
जानकारी के अनुसार सामान से लदा एक ट्रक धुंधक हाढ़ी मरहोट पुल से हाढ़ीमरहोट की तरफ जा रहा था। जैसे ही ट्रक पुल के बीच पहुंचा तो पुल में बिछाए गए लोहे की एक चादर टूट जाने से ट्रक के आगे का एक पहिया उसमें फंस गया। इससे ट्रक एक तरफ झुक गया जिससे पुल पूरी तरह बंद होकर रह गया। इस घटना के बाद ट्रैक्टर ट्राली मंगाकर ट्रक में लदे सामान को खाली किया गया। उसके उपरांत उसे ट्रक को वहां से बाहर निकला गया।