फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यिंत्रण रेखा बालाकोट में ब्लाक दिवस का आयोजन कर अतिरिक्त जिला विकास आयुक्त ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ लोगों की समस्याएं सुनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। नियंत्रण रेखा पर बालाकोट में बुधवार को ब्लॉक दिवस का आयोजन किया गया। इसमें अतिरिक्त उपायुक्त अब्दुल सत्तार ने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

ब्लॉक दिवस में बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी एवं डीडीसी सदस्यों एवं आम लोगों ने भाग लेकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए उनसे लोगों की समस्याओं को तत्काल सुलझाने का आग्रह किया। ब्लॉक दिवस में पंचायत प्रतिनिधियों, बीडीसी एवं डीडीसी सदस्यों एवं ग्रामीणों ने क्षेत्र में बिजली-पानी एवं उचित आपूर्ति व्यवस्था कराने, बिजली के नए खंभे, नई तारें लगवाने, नई संपर्क सड़कों का निर्माण कराने, तारकोल बिछाने, मिडिल स्कूल नक्काकोट की मरमत कराने एवं स्कूल का दर्जा बढ़ाने, कुंडमंजरी पानी लिफ्ट परियोजना को कारगर बनाने, क्षेत्र में दमकल की स्थायी व्यवस्था करने, बालाकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का पुनर्निर्माण कराने, मिडिल स्कूल बरूती, ससोता सहित सभी स्कूल की इमारतों की मरम्मत कराने शिक्षकों को तैनात कराने की मांग की।
अतिरिक्त उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि उनकी मांगों को जल्दी पूरा किया जाएगा। जो मांगें प्रशासन के अधिकार क्षेत्र में होंगी उन पर कुछ दिनों में काम शुरू हो जाएगा। उन्होंने बालाकोट निवासियों का आह्वान किया कि वह प्रशासन का सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम जहांगीर अहमद खान, एसीडी आबिद हुसैन शाह, एसीपी शफीक मीर, एसडीपीओ शिजान बट उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें