फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर में टाटा सूमो यूनियन ने प्रशासल के खिलाफ किया प्रदर्शन,रैडक्रास पर्ची के नाम जुर्माना वसूलना बंद करने की मांग की

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मेंढर में टाटा सूमों आपरेटर यूनियन के बैनर तले टाटा सूमों चालकों और मालिकों ने जिला प्रशासन के खिलाफ मंगलवार को नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन पर रेडक्रास पर्ची के नाम पर बेवजह जुर्माना वसूलने का आरोप लगाया। इस पर्ची को बंद करने की मांग करते हुए आरोप लगाया कि रेडक्रास के नाम पर एक-एक चालक से पांच दिन जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर मेंढर बस अड्डे के बाहर टाटा सूमो आपरेटर यूनियन के प्रधान कफील अहमद खान की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में टाटा सूमो चालक एवं मालिक एकत्र हुए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन कर रेडक्रास पर्ची बंद करने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि दो माह से इस पर्ची के नाम पर बहुत अधिक अत्याचार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें