फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेंढर के जंगलों में आतंकी ठिकाना ध्वस्त, हथियार बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। सुरक्षा बलों ने मेंढर सब डिवीजन में खुफिया सूचना के आधार पर कालाबन के जंगल में बुधवार को एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त कर भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं। इसमें एक एके-56 राइफल, एक पाकिस्तान में बनी पिस्तौल, कारतूस, मैगजीन, रेडियो सेट, सोलर चार्जर, दूरबीन शामिल हैं।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम सूचना मिलने के बाद मेंढर पुलिस और सेना की 37 राष्ट्रीय राइफल्स की संयुक्त टीम ने मेंढर सब डिवीजन के दूर दराज कालाबन के जंगल में तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान बुधवार सुबह सुरक्षाबलों ने जंगल में बना आतंकी ठिकाना खोज निकाला और उसे ध्वस्त कर वहां से भारी मात्रा में हथियार, कारतूस व अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें