ुंछ के शिक्षा एंव प्रशिक्षण संस्थान में सम्मानित किए गए गणित शिक्षा एंव स्टाफ
- फोटो : POONCH
पुंछ। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से बुधवार को जिले के दस गणित शिक्षकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिन्होंने कोरोना महामारी काल में शिक्षा विभाग की तरफ से आनलाइन शिक्षा माध्यम दीक्षा हेतु गणित की अंतर वस्तु तैयार करने में अहम भूमिका निभाई है।
दोपहर को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में एक सादे समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता संस्थान के प्रधानाचार्य गुलजार अहमद कादरी ने करते हुए गणित शिक्षकों को सम्मानित करते हुए कोरोना काल में घरों में बंद विद्यार्थियों को जम्मू कश्मीर समग्र शिक्षा की तरफ से निर्मित मंच दीक्षा के माध्यम से शिक्षा से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाने वाले शिक्षकों के काम की सराहना की। कहा कि शिक्षकों ने कड़ी मेहनत से दीक्षा पर जो अंर्तवस्तु प्रेषित की है। वह भविष्य में भी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के लिए काफी लाभदायक सिद्ध होगी। इस अवसर पर निष्ठा के समन्वय मनमोहन सिंह, मुजफ्फर हुसैन, मंजीत कुमार और हरीश शर्मा, खुशविंदर सिंह ने भी विचार रखते हुए दीक्षा की सफलता हेतु शिक्षकों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों का आह्वान किया कि वह अधिक से अधिक विद्यार्थियों को दीक्षा के प्रयोग हेतु प्रेरित करें।