फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शार्ट सर्किट से मकान में लगी आग

विज्ञापन
मंडी तहसील में शार्ट सर्किट से लगी में जलता मकान।
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील के गांव हाजी बुड्डा में शार्ट सर्किट से टीन और लकड़ी के बने दो मंजिला मकान में आग लग गई। मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया। ग्रामीणों के प्रयास से घर के अंदर मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। आग में घर में का सारा सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह मंडी तहसील के दूरदराज के गांव हाजी बुड्डा निवासी मोहम्मद अमीन पुत्र इल्मदीन के मकान में बिजली का शार्ट सर्किट होने से ऊपरी मंजिल में आग लग गई। इसका पता परिजनों को उस समय चला जब ऊपर वाली मंजिल से आग नीचे वाली मंजिल में पहुंच गई। इस पर घर के पुरुषों ने सभी को जगाया और शोर मचा कर आसपास के लोगों को एकत्र किया। जिनकी सहायता से घर के सदस्यों को बाहर निकाला गया। ग्रामीणों के प्रयास के बाद भी मकान को राख होने से नहीं बचाया जा सका। दूर दराज का क्षेत्र होने के कारण फायर ब्रिगेड भी समय पर नहीं पहुंच पाई। गांव निवासी मोहम्मद इकबाल का कहना है कि अमीन का परिवार काफी गरीब है। बड़ी मुश्किल से मेहनत मजदूरी कर यह मकान बनाया। जो राख हो गया है और परिवार के सदस्यों के शरीर पर जो कपड़े थे वही बचे। उनके अलावा पीड़ित परिवार के पास कुछ भी नहीं बचा है। इसलिए प्रशासन को पीड़ित परिवार की तत्काल सहायता करनी चाहिए और नुकसान का मुआवजा देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें