फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Poonch News: पुंछ में पुल से सुरन नदी में गिरी युवती, लोगों ने बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। जिले के गांव सेडी खवाजा क्षेत्र में बुधवार शाम को बारिश के बीच तेज हवाओं से सुरन नदी पर स्थित मदाना झूले पुल से गुजर रही एक युवती पानी में जा गिरी। युवती को नदी में गिरते देख आस पास मौजूद लोगों ने पचास मीटर दूर से युवती को नदी से निकल कर राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचाया। नदी में गिरी युवती की पहचान 17 वर्षीय रुखसाना कौसर पुत्री अब्दुल गनी निवासी गांव हाड़ी बुड्ढा के रूप में हुई है।
विज्ञापन

युवती को अस्पताल पहुंचने वाले मोहम्मद शफी और रशीद अहमद ने बताया कि शाम करीब चार बजे अचानक बारिश शुरू हो गई। इस बीच मदान झूला पुल से लाल रंग के कपड़े पहने गुजर रही एक युवती तेज हवा से नदी में जा गिरी। उसे देख हमारे साथ कई अन्य लोग उसे बचाने के लिए नदी में कूद गए। करीब पचास मीटर दूर जाकर उसे बाहर निकाला गया। उधर युवती का उपचार कर रही डॉ. अरूबा का कहना है कि युवती खतरे से बाहर है। उसे गंभीर चोट नहीं पहुंची है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें