पुंछ। जिले भर में बुधवार दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक जोरदार बारिश हुई, जो घंटे तक जारी रही। बारिश से तापमान में गिरावट से ठंड का अहसास बढ़ गया है। इस दौरान पुंछ नगर में आसमान में निकले इंद्रधनुष आकर्षण का केंद्र रहा। लोगों ने इसे मोबाइल में कैद किया।