फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी सेना ने दूसरे दिन भी मनकोट व कृष्णा घाटी सेक्टर में की भारी गोलाबारी,बी एस एफ जवान सहित तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ/मेंढर। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। वह लगातार भारतीय पोस्टों और रिहायशी इलाकों को निशाना बना कर नुकसान पहुंचाने की फिराक में हैं। भारतीय सैन्य जवान इसका मुंहतोड़ जवाब तो दे रहे हैं, मगर गोलाबारी के चलते ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। सोमवार को हुई गोलाबारी में बीएसएफ के सब इंस्पेक्टर सहित तीन लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार को करीब पौने तीन बजे जैसे ही पाकिस्तान नेे गोलाबारी शुरू की लोगों ने तुरंत भाग कर जान बचाई। पाकिस्तानी सेना की इस नापाक हरकत का भारतीय सेना मुंहतोड़ जवाब दे रही है। गोलाबारी से भारतीय क्षेत्र के दर्जन भर गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें