फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 अप्रैल से तीन लाख बच्चों को पोलियो वैक्सीन देने का लक्ष्य

Thu, 14 Apr 2016 01:46 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू

सार

  • एक साल तक के बच्चों को इंजेक्शन से दी जाएगी दवा
  • असक्रिय पोलियो वायरस का होगा पूरी तरह से खात्मा
  • सरकार को एक डोज का खर्च करीब 120 रुपये पड़ेगा
  • सरकारी अस्पताल में यह डोज बाजार के मुकाबले करीब आठ सौ रुपये सस्ती है
विज्ञापन
रियासत में 16 अप्रैल से जम्मू के सरवाल अस्पताल से पोलियो वैक्सीन शुरू की जा रही है - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियासत में 16 अप्रैल से जम्मू के सरवाल अस्पताल से पोलियो वैक्सीन शुरू की जा रही है। इसमें एक साल तक के बच्चों को पोलियो निरोधक दवाई इंजेक्शन से दी जाएगी। यह वैक्सीन बच्चे को साल के अंत में दी जाने वाली तीसरी पोलियो ड्राप्स डोज के साथ मिलेगी। 
विज्ञापन


इसमें हर साल एक साल के करीब तीन लाख बच्चों को कवर करने का लक्ष्य रहेगा। इसके लिए तीस हजार डोज की पहली खेप मंगवाई गई है। इंजेक्शन वैक्सीन पोलियो डोज के लिए पैरा मेडिकल स्टाफ को प्रशिक्षित किया गया है। 

 बच्चे को पहले साल में छह हफ्ते, दस हफ्ते और चौदह हफ्ते में पोलियो निरोधक ड्राप्स की तीन डोज दी जाती हैं। भारत के पोलियो मुक्त होने के बाद अब इंजेक्शन वैक्सीन शरीर में असक्रिय रहने वाले पोलियो वायरस को पूरी तरह से खत्म करने का काम करेगी। 
विज्ञापन


सरकारी अस्पताल में यह डोज बाजार के मुकाबले करीब आठ सौ रुपये सस्ती है। इसमें एक वायल में दस इंजेक्शन डोज निकल जाती हैं। सरकार को एक डोज का खर्च करीब 120 रुपये पड़ेगा, जबकि बाजार में एक डोज करीब नौ सौ रुपये तक मिल रही है। 

देश के अन्य कई राज्यों में इंजेक्शन वैक्सीन को शुरू कर दिया गया है। शरीर में रहने वाले असक्रिय पोलियो वायरस को पूरी तरह से खत्म करने के लिए इंजेक्शन वैक्सीन मील का पत्थर साबित हो सकती है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें