फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने फिर की गोलाबारी, भारत ने दिया करारा जवाब

Tue, 20 Aug 2013 01:02 AM IST
जम्मू/आरएस पुरा/ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले कई दिनों से लगातार नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलाबारी कर रहे पाकिस्तान ने सोमवार की रात पुंछ सेक्टर में फिर गोलियां बरसाईं।
विज्ञापन


रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तानी सैनिकों ने पुंछ सेक्टर के हमीरपुर क्षेत्र में अग्रिम चौकियों पर गोलियां बरसाईं। भारतीय जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की।

प्रवक्ता के अनुसार पाकिस्तान ने मोर्टार और आटोमैटिक हथियारों से हमला किया। हालांकि इसमें किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

उधर, आरएस पुरा स्थित भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तानी रेंजर्स ने रविवार की देर रात सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय पोस्ट संग्राल के नाके पर गोलीबारी की। भारतीय जवानों के जवाबी फायरिंग शुरू करते ही पाक रेंजर्स ने गोलीबारी बंद कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


माना जा रहा है कि पाक ने घुसपैठ करवाने के इरादे से फायरिंग की थी। सोमवार सुबह सीमा सुरक्षा बलों के जवानों ने सीमा क्षेत्र में तलाशी अभियान भी चलाया।

माना जा रहा है कि पाक की ओर से घुसपैठ कराने के लिए फायरिंग की गई थी। भारतीय जवानों द्वारा मुंहतोड़ जवाब देते ही पाक रेंजर्स शांत हो गए।

पिछले दिनों भारी बारिश होने से भारतीय और पाक सीमा क्षेत्र में हालत खराब हो गए हैं। जगह-जगह जलभराव है या दलदल जैसी स्थिति है। भारतीय जवान सफाई कार्य के साथ ही सीमा पर होने वाली सभी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें