फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाक ने की फिर नापाक हरकत, जवान की मौत

Wed, 23 Oct 2013 02:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर पाकिस्तानी सैनिकों का दुस्साहस कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। जम्मू-कश्मीर के रणबीर सिंह पुरा सेक्टर में पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रात भर गोलाबारी की। इस फायरिंग सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान मारा गया और तीन जख्मी हो गए।
विज्ञापन


सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पाकिस्तान रेंजरों ने सीमा पर बनी भारतीय चौकियों पर रात भर गोलाबारी की है। उन्होंने बताया..आर.एस. पुरा सेक्टर के अर्निया सब..सेक्टर में चिनाग चौकी पर पाकिस्तान की तरफ से की गयी गोलाबारी में बीएसएफ की 193 बटालियन का एक जवान राजस्थान निवासी एम.आई. मीणा मारा गया है तथा तीन अन्य घायल हो गये हैं।

घायल जवान प्रदीप कुमार. संदीप कुमार और अशोक कुमार भी इसी बटालियन के थे। उन्हें इलाज के लिए जम्मू के सरकारी मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


पाकिस्तान की ओर से पिछले चार..पांच दिनों से सीमा और नियंत्रण रेखा पर बार..बार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी की जा रही है। केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कल ही सांबा में बीएसएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक कर सीमा पर स्थिति की समीक्षा की थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें