फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीमा पर पाकिस्तान के इरादे खतरनाक

Fri, 25 Oct 2013 08:42 AM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्रा/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
सीमा पर पाकिस्तान के इरादे खतरनाक होते जा रहे हैं। पाक ने बड़ी कार्रवाई के लिए अपने सीमांत गांवों को खाली करा दिया है ताकि इस ओर से जवाबी कार्रवाई में उन्हें ज्यादा नुकसान नहीं झेलना पड़े।
विज्ञापन


सीमा के उस पार खेतों में धान की कटाई रोक दी गई है। यह पाकिस्तान की रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। इस बीच भारतीय सीमा की अग्रिम चौकियों पर बीएसएफ की तैनाती बढ़ाई गई है।

केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार श़िदे के दौरे के बाद पाक गोलाबारी में हुई बढ़ोतरी से निपटने के लिए बीएसएफ ने भी जवाबी रणनीति तैयार की है।

बीएसएफ के सूत्रों के मुताबिक, सीमा के उस पार अग्रिम चौकियों से पाक रेंजर हटा लिए गए हैं और पाकिस्तानी सेना ने उनकी जगह ले ली है। पाकिस्तान के नंदपुर, रंगपुर, स्वर्गपुर, बनूत टेकरी आदि पोस्टों पर पाक रेंजरों की जगह अब पाकिस्तानी आर्मी तैनात है।
विज्ञापन


इससे लगता है कि पाकिस्तान किसी बड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रहा है। गांवों से लोगों को हटाने को भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने नोटिस में लिया है। भारतीय सीमा की छह दर्जन अग्रिम चौकियों पर बीएसएफ की तैनाती बढ़ा दी गई है।

इन चौकियों पर पाकिस्तान ने पिछले दिन एक साथ गोलाबारी की थी। गोलाबारी अब भी जारी है, जिसका बीएसएफ की ओर से जवाब दिया जा रहा है। पाकिस्तान के मंगराल, संगराल और कुजपुर पोस्टों के करीब अब धान के खेतों में किसान नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


गांव की आबादी के बजाए पाक आर्मी की हलचल अधिक है। पाकिस्तानी पोस्ट चारबाल और बुधवाल से अरनिया के इलाके में रॉकेट लांचर से बड़े गोले दागे जा रहे हैं।

पाकिस्तान पहले कुछ सीमांत गांवों में छोटी गोलियां बरसा रहा था लेकिन अब बड़े गोले ही सभी गांवों में दागे जा रहे हैं, जिससे नुकसान ज्यादा हो रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें