फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौशेरा में पाक की गोलाबारी, भारतीय सेना ने फिर दिया करारा जवाब

Thu, 01 Jun 2017 04:06 PM IST
amarujala.com- Written by: श्रेयांश त्रिपाठी
विज्ञापन
indian army - फोटो : File Photo
विज्ञापन
पाकिस्तान की ओर से वीरवार सुबह एक बार फिर नियंत्रण रेखा पर अपनी नापाक हरकते शुरू की गई हैं। लगातार सेना के विध्वंसक जवाबों के बावजूद भी पाकिस्तान ने अपनी हरकतों से बाज न आते हुए सीजफायर का उल्लंघन किया है। पाक की ये गोलाबारी अब भी जारी है। 
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पाक की ओर से एलओसी से सटे नौशेरा और पुंछ सेक्टरों में वीरवार सुबह एक बार फिर गोलाबारी की गई है। पाकिस्तान की ओर नियंत्रण रेखा पर स्थित कृष्णा घाटी सेक्टर,मनकोट सेक्टर और बालाकोट सेक्टरों में भारी गोलाबारी की जा रही है। 

पाकिस्तान की गोलाबारी शुरू होने के बाद भारतीय सेना ने एक बार फिर इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया है। पाक की ओर से इस दौरान 182 एमएम के मोर्टार दागे जाने की बात कही जा रही है। पाकिस्तान की ओर से हुई गोलाबारी में 2 लोग घायल बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौशेरा सेक्टर में मुंह की खा चुका है पाकिस्तान

भारतीय सेना ने दिया मुंहतोड़ जवाब - फोटो : डेमो पिक
पाकिस्तान ने जिस नौशेरा सेक्टर में वीरवार को गोलाबारी की है वहां वह कई बार भारतीय सेना के विध्वंसक जवाबों से मात खा चुका है। अभी कुछ दिन पहले भारतीय सेना द्वारा पाक की ओर से सीजफायर तोड़े जाने के जवाब में कार्रवाई करते हुए कई पाकिस्तानी चौकियां उड़ा दी गई थी। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का एक वीडियो भी जारी किया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें