सरहद पर पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
बृहस्पतिवार सुबह जम्मू में नियंत्रण रेखा के पास पाक सैनिकों ने सीजफायर का उल्लंघन करते हुए भारतीय सेना के ठिकानों पर गोलाबारी की।
इस गोलीबारी में तीन जवान और एक नागरिक जख्मी हो गया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पढ़ें, भारत की दो टूक, पाक पहले कार्रवाई करे फिर होगी बात
सैन्य अधिकारियों का कहना है कि पिछले पांच दिनों में पाकिस्तान ने पांचवीं बार सीजफायर का उल्लंघन किया है। इस गोलीबारी में पाक सैनिकों ने अत्याधुनिक हथियार, रॉकेट और मोर्टार का इस्तेमाल किया।
पढ़ें, सीमा पर सेना को कार्रवाई करने की पूरी आजादीः एंटनी
उल्लेखनीय है कि कुछ दिनों पहले पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सीमा में घुसकर पुंछ में पांच जवानों की हत्या कर दी थी। इसके बाद सीमा पर तनाव पैदा हो गया था।