फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानव रहित विमान से होगी अमरनाथ यात्रा की निगरानी

Fri, 21 Jun 2013 01:27 PM IST
राघवेंद्र नारायण मिश्र, जम्मू।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरनाथ यात्रा में खलल डालने के आतंकवादियों के मंसूबे नाकाम करने के लिए सेना ने भी कमर कस ली है। ऑपरेशन शिवा के तहत पूरे इलाके की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
विज्ञापन


यात्रा ट्रैक पर मानव रहित एरियल विमान (यूएवी) से निगरानी होगी। यूएवी के माध्यम से संदिग्ध हलचलों पर नजर रखी जा सकेगी। पवित्र गुफा के रास्ते पर पड़ने वाली सभी पहाड़ियों को सेना ने कवर कर लिया है। यात्रा रूट को बीएसएफ के हवाले कर दिया गया है। यात्री शिविरों की सुरक्षा सीआरपीएफ करेगी।

श्री अमरनाथ यात्रा श्राइन बोर्ड के सूत्रों के मुताबिक यात्रा रूट पर अनंतनाग के खन्नाबल में राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी तैनात की गई है।

सेना के जवानों ने जंगलों में सर्च अभियान चलाया है। पाकिस्तान की ओर से सीजफायर का उल्लंघन कर भारतीय चौकियों पर गोलाबारी किए जाने को आतंकवादियों की घुसपैठ करवाने की साजिश से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


लिहाजा सेना सतर्क है। सीमा से आतंकवादियों की खेप भेजकर अमरनाथ यात्रा में खलल के षड्यंत्र के मद्देनजर सेना ने तलाशी अभियान चलाया है।

इस बीच पहलगाम में गोल्फ कोर्स से मैदान में राष्ट्रीय राइफल्स की टुकड़ी तैनात की गई है। जरूरत पड़ने पर इस टुकड़ी को मूव कराया जाएगा।

सेना के जिम्मे सुरक्षा का बाहरी घेरा है जबकि अंदरूनी घेरे की सुरक्षा अर्धसैनिक बलों और पुलिस के पास है। सुरक्षा की फुलप्रूव व्यवस्था कर ली गई है। बीएसएफ की 18 कंपनियां, सीआरपीएफ की 26 कंपनियों के अलावा सेना और अर्धसैनिक बलों की कंपनियां पर्याप्त संख्या में तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें