फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुंछ में पाकिस्तान की गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद

Tue, 08 Aug 2017 10:02 PM IST
भाषा/ एजेंसी
विज्ञापन
Pakistan summons India's Deputy High Commissioner for ceasefire violations at LoC
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के पुंछ जिले में आज नियंत्रण रेखा पार से पाकिस्तान द्वारा की गयी गोलीबारी में एक भारतीय जवान शहीद हो गया।
विज्ञापन


J&K: Photo of Sepoy Pawan Singh Sugra, who lost his life in ceasefire violation by Pakistan in KG sector. Sugra is from Uttarakhand. pic.twitter.com/J4ZcnL0qbc— ANI (@ANI) August 8, 2017


पाक के स्नाइपर शॉट से सहारनपुर का जवान शहीद, भारतीय चौकियों को बनाया निशाना

सेना के सूत्रों ने बताया कि जिले के मनकोट-बालनोई सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर एक अग्रिम चौकी पर पाकिस्तानी सेना ने संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। उन्होंने कहा कि गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

  J&K: An Army jawan has lost his life in ceasefire violation by Pakistan in KG sector pic.twitter.com/VfoJkJCiwQ — ANI (@ANI) August 8, 2017


कल बारामूला जिले के उरी सेक्टर में एलओसी पर पाकिस्तानी जवानों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन की घटना में सेना का एक जवान घायल हो गया था। पाकिस्तानी सेना ने सात अगस्त को राजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर की बाबा खोरी पट्टी में एलओसी पर स्थित भारतीय चौकियों पर गोलीबारी कर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया था।

पाकिस्तानी सेना इस साल एक अगस्त तक 285 बार ऐसे संघर्ष विराम उल्लंघन कर चुकी है। पिछले साल यह संख्या 228 थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें